Feb 22, 2023

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने फ्लैट से कूद कर आत्महत्या कर ली, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उपनिदेशक श्री विमलेश कुमार औदित्य ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने मुंबई में स्थित आवास की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वो तिलक नगर में तारा गगन हाउसिंग सोसा बिल्डिंग नंबर- 95 की दूसरी मंजिल पर रहते थे। हालांकि उनका स्थानांतरण लखनऊ हो चुका था। परंतु वह उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के मुंबई कार्यालय में नियुक्त थे।

उनके परिजन विमलेश कुमार को गंभीर हालत में राजावाड़ी चिकित्सालय लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी वर्ष 31 दिसंबर में उनका सेवानिवृत्त का समय था। पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ की। उन्होंने बड़ी मुश्किल से बताया कि उनके पति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में नियुक्त थे। जिसका कार्यालय वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में है।

पुलिस के अनुसार, उपनिदेशक की पत्नी श्रीमती रमा का कहना है कि अत्यधिक काम के तनाव के चलते उन्होंने अपनी जान दे दी। विमलेश कुमार का स्थानांतरण लखनऊ हो गया था।उसके अतिरिक्त उन पर काम का काफ़ी दबाव भी था। अपने घर से दूर नियुक्ति के कारण विमलेश कुमार ने दो महीने पहले उपनिदेशक के पद से त्यागपत्र दे दिया था। पंरतु, लखनऊ स्थित पर्यटन विभाग के मुख्यालय ने उन्हें 31 मार्च तक काम करने के लिए कहा। पुलिस ने 'इस प्रकरण में केस दर्ज किया है। रमा ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं 

No comments: