Breaking






Feb 20, 2023

इंडिगो के विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो के हवाई जहाज में बम की सूचना मिली। इससे नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से हवाई जहाज को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर आपातकालीन व्यवस्था के तहत उतारा गया । उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारी मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

भारतीय उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली से देवगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6191 को बम की धमकी मिलने के बाद लखनऊ स्थानांतरित किया गया। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध का व्यापक प्रबंध किया और विमान को उतरने के लिए स्वीकृति दे दी गई। जांच में सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन कर रहे हैं।एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 12:20 बजे सुरक्षित उतरी। उसे आइसोलेशन के लिए ले जाया गया। वहां दो घंटे से ज्यादा समय तक फ्लाइट की जांच की गई। इस दौरान यात्रियों को बाहर भी नहीं उतारा गया था। लेकिन सभी यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। हालांकि गहनता पूर्वक जांच के उपरांत कुछ भी नहीं मिलने के बाद दोपहर 2.55 बजे विमान को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।

No comments: