Breaking












Feb 20, 2023

कलेक्ट्रेट निरीक्षण में अध्यक्ष राजस्व परिषद को मिला आल इज़ वेल

 कलेक्ट्रेट निरीक्षण में अध्यक्ष राजस्व परिषद को मिला आल इज़ वेल

बहराइच। अध्यक्ष राजस्व परिषद श्री संजीव कुमार मित्तल ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट बहराइच का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय भवन व परिसर की साफ-सफाई का जायज़ा लेते हुए व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताया। 

अध्यक्ष राजस्व परिषद ने जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी कोर्ट, संयुक्त कार्यालय, नज़ारत अनुभाग, ई-डिस्टिक्ट कार्यालय, बोर्ड परीक्षा कण्ट्रोल रूम, राजस्व अभिलेखागार, भू-अभिलेख, शिकायत प्रकोष्ठ, उप निबन्धन कार्यालय, सामान्य पटल, विविध पटल, आयुद्ध पटल, राजस्व सहायक पटल, स्थानीय निकाय पटल, स्टाम्प व बिल पटल सहित अन्य पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। भू-लेख अनुभाग के निरीक्षण के दौरान वरासत दर्ज निर्विवादित वरासतों के अंकन तथा निःशुल्क खतौनी वितरण कार्य की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसी प्रकार राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान निस्तारण पंजिका के अवलोकन में निस्तारण की प्रगति संतोष जनक पाये जाने पर सराहना भी की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।


No comments: