Breaking





Feb 2, 2023

पुण्यतिथि पर आलोचना सम्राट आचार्य रामचन्द्र को किया नमन

बस्ती। में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को उनकी 82वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। कायस्थ सेवा ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बड़े वन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनके योगदान पर विमर्श किया। ट्रस्ट संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी भाषा के उच्च कोटि के साहित्यकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल की गणना प्रतिभा संपन्न निबंधकार, समालोचक, इतिहासकार, अनुवादक एवं महान शैलीकार के रूप में की जाती है।

         यह बस्ती का सौभाग्य है कि उनका जन्म अगौना गांव में हुआ। ऐसी महान विभूतियों को निरन्तर स्मरण किए जाने की जरूरत है। प्रशासन से मांग है कि बड़े वन स्थित खेत में उपेक्षित पड़ी आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के प्रतिमा का शासन स्तर पर सौन्दर्यीकरण सुनिश्चित कराया जाय। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगौना गांव में जन्मे आचार्य शुक्ल हिन्दी साहित्य के उज्जवल नक्षत्र हैं, वे सदैव याद किए जाएंगे। वे जनपद के गौरव और विश्व हिन्दी साहित्य में आलोचना सम्राट हैं।  

संरक्षक सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने कहा कि शुक्ला जी ने लेखन का आरम्भ कविता से किया था। नाटक लेखन की ओर भी इनकी रुचि रहीं, पर इनकी प्रखर बुद्धि इनको निबंध लेखन एवं आलोचना की ओर ले गई। निबंध लेखन और आलोचना के क्षेत्र में इनका सर्वोपरि स्थान आज तक बना हुआ है। नमन करने वालों में डा. सौरभ सिन्हा, दुर्गेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, अरूणेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, स्वप्न खरे और प्रदीप श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।  


            रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: