Breaking






Feb 2, 2023

पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर चाकू से किया आत्मघाती हमला पत्नी की मौत, पति गंभीर हालत में भर्ती

 प्रयागराज के एक दंपति खून से लथपथ अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। जहां पत्नी का पेट फटा हुआ था। वहीं पति के गले पर तेज धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। दोनों के हाथ में चाकू थे। ऐसा कहा जा रहा है कि आपसी झगड़े के बाद दोनों ने एक-दूसरे को मारने की कोशिश की। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। उन्हें घायल अवस्था में लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। घटना यमुनापार के घूरपुर इलाके का है। लोगों ने बताया कि मक्खन उम्र 46 वर्ष अपनी पत्नी सुमन के चरित्र पर संदेह करता था। दोनों में आए दिन इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। लोगों के मुताबिक बुधवार को भी दोनों के मध्य इसी वजह से विवाद हुआ और बात बहुत ज्यादा बिगड़ गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है नबी गांव निवासी मक्खन लाल भारतीय यहीं पर अमरूद, नींबू, बैर की बाग किराये पर लेकर उसकी देखरेख करता है। फलों की बिक्री करके अपना परिवार चलाता है। परिवार में पत्नी सुमन (40) के अलावा तीन बच्चे हैं। बेटी सबसे बड़ी है उसका विवाह हो चुका है। दोनों बेटे शिवम (18) और छोटा विवेक (16) मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। दोनों बेटे बुधवार को अपने काम पर नैनी गए थे। घटना रात घर पर सिर्फ मक्खन लाल और पत्नी सुमन भारतीय थे। पड़ोसियों के मुताबिक, रात में मक्खन और सुमन के घर से चीखने की आवाज आ रही थी। थोड़ी देर बाद जब पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि दोनों लहुलूहान अवस्था में जमीन पर पड़े थे। सुमन के पेट फटा हुआ था उससे खून बह रहा था। उधर, मक्खन भी  घायल हालत में अचेत पड़ा था। कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। दोनों के ही हाथों में चाकू थे।
 इस पर पड़ोसियों ने दोनों बेटों को फोन करके घटना जानकारी दी। फिर घायलों को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर किया। करीब एक घंटे के अंदर ही सुमन की मौत हो गई। वहीं, मक्खन की हालत बहुत ही गंभीर है।

डॉक्टरों का कहना है कि सुमन के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था, इसलिए पेट फट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान मिले हैं। मक्खन की हालत चिंताजनक है। उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। गले पर चोट के गहरे निशान हैं।

No comments: