Oct 17, 2026

पुरानी रंजिश में विवाद के दौरान क्षतिग्रस्त हुई दुर्गा मूर्ति

गोण्डा - पुरानी रंजिश में दो गुटों में विवाद हो गया, इसी दौरान टेंट में आग लगने से दुर्गा प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अवगत कराना है कि आज दिनांक 17.10.2026 को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम पकवान में आयोजक सूर्यप्रकाश सिंह एवं विमलेश प्रताप सिंह पुत्र सूर्यप्रकाश सिंह द्वारा मूर्ति स्थापित की गई थी। आज प्रातः आयोजकों एवं रामदेव पुत्र जगप्रसाद, संदीप पुत्र जगप्रसाद आदि के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, जिसके दौरान  मारपीट एवं हाथापाई हुई। इसी दौरान दीपक से टेंट एवं मूर्ति में आग लग गई,जिससे टेंट एवं मूर्ति का कुछ अंश क्षतिग्रस्त हो गया ,कोई विशेष जनहानि नहीं हुई है।आयोजक द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दो नामजद अभियुक्त हिरासत मे है। माता जी की प्रतिमा पुनः स्थापित कराई जा रही है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य एवं नियंत्रण मे है।

No comments: