Breaking





Feb 20, 2023

गोंडा का एक लाख इनामी बदमाश नोएडा एसटीएफ के एनकाउंटर में ढेर, नोएडा एवं बुलंदशहर पुलिस को बड़ी कामयाबी।

 बुलंदशहर में सवा लाख के इनामी डकैत साहब सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया । पुलिस अधीक्षक नगर सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया, ''आज सुबह चार बजे डकैत साहब सिंह को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर नोएडा और बुलंदशहर पुलिस की मदद से घेर लिया। इसके बाद डकैत ने फायरिंग की। आमने सामने हुई गोलीबारी में डकैत को तीन गोली लगी। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।"

साहब सिंह पर गोंडा पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा था। इसके अलावा बुलंदशहर पुलिस ने भी उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। साहब सिंह ने 18 अगस्त 2001 को गोंडा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में घर में घुसकर साथियों के साथ डकैती डाली थी। इसमें में घर के सभी 14 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें दो छोटे -छोटे बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी।
साहब सिंह फिरोजाबाद के सजेती गांव का रहने वाला था। उस पर लूट, डकैती सहित अन्य मामलों में मुकदमें दर्ज हैं। वो D-84 गैंग का मेंबर भी था।एसएसपी एसटीएफ नोएडा इकाई राजकुमार मिश्रा ने बताया, साहब सिंह घरों में डकैती और हत्या कर लूटपाट करने वाले घुमंतू जनजाति के कुख्यात गिरोह का सदस्य था।


No comments: