Breaking






Feb 25, 2023

सपा पोषित है माफिया अतीक अहमद, मिट्टी में मिला देंगे, विधानसभा सत्र में बेहद तल्ख दिखे मुख्यमंत्री योगी।

 विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के बयानों का जवाब तीखे तेवरों से दिया। सदन में कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद आक्रोशित दिखाई दिये, इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आपके राज (सपा) में माफिया पाले जाते थे। क्या अतीक सपा से पोषित नहीं था, ऐसे माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। क्या ये सही नहीं है कि आपकी पार्टी के सहयोग से विधायक बना 2014 में श्रावस्ती लोकसभा से सपा प्रत्याशी था? आप लोग चोरी और सीना चोरी करने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि एक बड़े विचारक ने कहा था कि शक्ति देना आसान है, लेकिन बुद्धि देना आसान नहीं। इसको सरल भाषा में कहूं कि विरासत में सत्ता तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती है।
 माफिया कोई भी हो, सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के विधायक हंगामा करते हुए वेल में आ गए। अध्यक्ष सतीश महाना ने समझाया कि माफिया पर कोई गलत बयान नहीं दिया। माफिया को मिट्टी में मिला ही देना चाहिए। इसमें प्रदेश को भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा- कानून मिट्टी में मिलाएगा। ये इनका क्या बयान हुआ? इस पर सतीश महाना ने उनको शांत कराया।

इसके बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोलना शुरू किया। प्रयागराज की घटना बहुत दुखद है। इसमें शामिल माफिया किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये किसके द्वारा पोषित है यह बात सबको पता है। क्यों नेता प्रतिपक्ष को इतनी दिक्कत हो रही है। इनकी पार्टी के शासनकाल में पेशेवर अपराधियों के सामने सत्ता नतमस्तक रहती थी। अब उत्तर प्रदेश के बाहर भी लोग जान गये हैं कि अब इन अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पूरे देश में नजीर है
मातृ शक्ति की प्रतीक महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर नारेबाजी करना, कहां तक शोभनीय है। किस लोकतंत्र की बात आप कर रहे हैं। वह दृश्य भी हम सबने देखा
 जो लोग राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते। उनसे प्रदेश की आधी आबादी को सम्मान करने की उम्मीद कहां कर सकते है। उनके शासन में गेस्ट हाउस कांड हुआ था। लड़के हैं, गलती कर देते है। ऐसे बयान सामने आए थे। ये लोग लोकतंत्र की बात करें, ये आश्चर्य होता है। अखिलेश ने कहा कि ये गुरु किसके हैं? योगी ने गुस्से में कहा कि शर्म तुमको करनी चाहिए। जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सका।
हम गौरव होना चाहिए कि यूपी कई क्षेत्रों में नंबर वन है। लेकिन कुछ लोग है कि उन्हें यूपी को नीचे दिखाना अच्छा लगता है। बुरा लगता है कि योजनाओं का लाभ गलत तरीके से दिया गया। फिर तमाम तरह की चर्चा की गई। प्रदेश की उपलब्धियों पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। डबल इंजन की सरकार ने ऊर्जावान तरीके से किया, इसलिए उन्हें लाभ मिलेगा। लेकिन पहले भी कुछ लोगों ने काम किया होगा। कह दो न कि आज उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर हैं, तो हमने भी काम किया। बस डेटा फीड नहीं करवा पाए । स्कील मैन पॉवर है, तो वो कहते है कि नहीं, नहीं सारे विश्वविद्यालय खराब है। ये कहना कहां तक सही है।

No comments: