Breaking












Jan 6, 2023

सुभासपा की सदस्‍यता सुख-दु:ख में साथ रहने की गारंटी

बस्‍ती। में सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव पूर्व गठबंधन के संकेत दिए हैं, लेकिन किस पार्टी के साथ उनका गठबंधन होगा यह साफ नहीं किया। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आएगा, तब उस पर विचार किया जाएगा। कहा कि अभी सावधान रथ यात्रा समाप्‍त हुई है। महिला अधिकार महारैली मण्‍डलवार शुरू की गई है।    

           यह पूछे जाने पर कि यात्राओं का दौर चल रहा है, क्‍या सभी यात्रा वाले एक साथ जुडेंगे। इस पर ओपी राजभर ने कहा कि यात्रा के माध्‍यम से लोगों को अपनी पार्टी में जोड़ने की कवायद होती है। यह एक जरिया होता है कि इसी बहाने वे जनता के बीच पहुंचे। इसी को भारत जोड़ो यात्रा नाम दे दिया जाता है। चुटकी लेते हुए कहा कि भारत कहां टूटा हुआ है, जो उसे जोडने की बात की जा रही है। उन्‍होंने कांग्रेस के कार्यों की सराहना की।

आजादी के बाद सबसे अधिक काम कांग्रेस ने किया

कहा कि राहुल गांधी मेहनत कर रहे हैं, इसका उन्‍हें लाभ मिल रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्‍या उनकी सत्‍ता में वापसी हो सकती है। इस पर सुभासपा अध्यक्ष ने कहा वह अभी बहुत दूर है। कहा देश को आजादी मिलने के बाद सबसे अधिक काम कांग्रेस ने किया। लाख कोई पार्टिंयां सत्‍ता में आए, जितना काम कांग्रेस ने किया कोई पार्टी नहीं कर सकती।  

शराब बन्‍दी और बिजली बिल माफी के लिए चाहिए सहयोग

सुभासपा की सदस्‍यता लेने वालों को सुरक्षा देने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बाल की खाल निकाली जा रही है। कहा कि हम 10 रुपए शुल्‍क लेकर 3 साल के लिए सदस्‍य बनाते हैं। सदस्‍य बनाने के बाद हम उसकी 3 साल की गारंटी लेते हैं कि उसके सुख, दु:ख में हमारा नेता आपके घर आता जाता रहेगा। कहा कि जातिवार जनगणना, एक समान फ्री अनिवार्य शिक्षा, गरीबों का फ्री इलाज, प्रदेश में शराब बन्‍दी, घरेलू बिजली बिल माफी के लिए हम सहयोग चाहते हैं। इस आधार पर लोगों से सदस्‍य बनकर जुड़ने के लिए कहते हैं।   

कहा कि महिलाओं की आबादी आधी है, इसलिए उनकी हर क्षेत्र में आधी भागीदारी होनी चाहिए। राजनीति के क्षेत्र में, लोक सभा, विधान सभा, सरकारी प्राइवेट नौकरियों, शिक्षण संस्‍थाओं में उनकी 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।   


        रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: