Breaking





Jan 21, 2023

बस्ती में महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या:गांव के सिवान में मिला शव,

बस्ती। में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के सिवान में पाया गया। मौके पर पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंची। मौके पर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।   

           भदेश्वर नाथ गांव निवासी सरिता पत्नी शैलेश (35) शुक्रवार की शाम घर से नित्यक्रिया के लिए गांव के सिवान में गई थी। काफी देर होने के बाद घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के सिवान में उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसकी शाल, चप्पल और मोबाइल भी अलग अलग स्थानों पर मिले। उसके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देर रात आईजी आरके भारद्वाज, एसपी आशीष श्रीवास्तव और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। महिला से दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया है। इस प्रकरण में टीम लगा दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।


           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: