Breaking





Jan 23, 2023

पीआरवी कर्मियों का सराहनीय कार्य,हो रही प्रसंशा


     गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा समय-समय पर गोष्ठी कर पुलिस कर्मियो को मित्र पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने तथा जनमानस की समस्याओं को सुन त्वरित कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। इन्ही दिशा निर्देशों के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस व पी0आर0पी0 कर्मियों की तत्परता से वृद्ध व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 22.01.2023 को थाना क्षेत्र मनकापुर में पीआरवी 3427 में लगे कर्मचारीगण द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति को लावारिस हालत में थाने में लाया गया। जिनका पता पूछने पर अपना नाम गंगा विश्वकर्मा पुत्र स्व० सत्यनरायण निवासी बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 70 वर्ष बताया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय से प्रभारी निरीक्षक मनकापुर द्वारा सी प्लान एप का प्रयोग कर इनके परिजनों से सम्पर्क किया गया तो वृद्ध व्यक्ति गंगा विश्वकर्मा के लड़के प्रहलाद विश्वकर्मा पुत्र गंगा विश्वकर्मा निवासी उपरोक्त से सम्पर्क हुआ उन्होने बताया की दिनांक 19.01.2023 को हम लोग अपने घर से ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे रात में ये कही उतर गये थे हम काफी खोजबीन किये कुछ पता नही चला था। वृद्ध व्यक्ति को थाना स्थानीय पर खाना पानी व चाय पिला कर सुरक्षित बैठाया गया इनके लड़के प्रहलाद विश्वकर्मा उपरोक्त के आने पर उनको सही सुरक्षित हालत में सुपुर्द किया गया परिजनों द्वारा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

No comments: