Sep 8, 2026

खाकी की इंसानियत: अनाथ भाई-बहन को पुलिस की मदद

 खाकी की इंसानियत: अनाथ भाई-बहन को पुलिस की मदद

कैसरगंज (बहराइच) — माता-पिता को खो चुके दृष्टिबाधित भाई और छात्रा बहन के सहारे बनी कैसरगंज पुलिस। कोतवाली प्रभारी राज कुमार पाण्डेय ने ग्राम भखरौली कनपुरवा पहुंचकर 13 वर्षीय आदित्य और 12 वर्षीय अर्चना को राशन किट, कपड़े, बिस्तर, किताब-कॉपी और 5,100 रुपये नकद दिए।क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई इस पहल में थाना प्रभारी ने अर्चना की आगे की पढ़ाई में मदद का भरोसा भी दिलाया। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री के अनुसार बच्चों का मकान जर्जर है और दरवाजे तक नहीं है; दोनों भूमिहीन हैं।एसडीएम ने समाज कल्याण विभाग से बात कर आवास, भूमि और शिक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। फरवरी 2026 में पूर्व थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा भी इनकी मदद कर चुके हैं।

No comments: