Breaking












Jan 4, 2023

21,000-21,000/- रूपये के 03 इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार-




गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में इनामिया/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अुनक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर 21,000-21,000/- रूपये के इनामिया 03 अभियुक्तों को घारीघाट चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण मु0अ0सं0- 21/22, धारा 420,467,468, 471,120बी भादवि व 3/7 ईसी ऐक्ट में वांछित चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. सराज अहमद पुत्र  रियाज अहमद निवासी घारीघाट पंचायत भवन थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
02. जवाहर लाल पुत्र बाबूराम निवासी अगया बुजुर्ग छोटका पूरवा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।   03. चन्दन पुत्र बिहारी निवासी अगया बुजुर्ग थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 21/21 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि व 3/7 ईसी ऐक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 श्री प्रेमानन्द मय टीम।

No comments: