Breaking






Jan 4, 2023

चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्त 24 घंटे के अंदर चोरी के माल के साथ गिरफ्तार




गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर 02 शातिर चोरो- 01.राजा मिश्रा, 02. रामबाबू मिश्रा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 01 अदद नल, 01 अदद फावड़ा व 14 पेटी में 56 पीस टाइल्स डीजे को बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 02/03.01.2023 की रात्रि को सरैया डीहा प्राथमिक विद्यालय में चोरी की थी। जिसके संबंध में वादी गयादीन पुत्र गंगई नि0 मोहना पूरे बेशन पुरवा थाना परसपुर जनपद गोंडा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. राजा मिश्रा पुत्र अमरेश मिश्रा नि0 गढ़ सरैया थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा।
02. रामबाबू मिश्रा पुत्र उदयराम मिश्रा निवासीगढ़ सरैया थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-02/23 धारा 457,380,411 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 01 अदद नल।
02. 01 अदद फावड़ा।
03. 56 पीस टाइल्स।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 संजय अग्निहोत्री मय टीम।

No comments: