खराब पड़े इन सिग्नलों को देख कर ऐसा लग रहा है मानों ये जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ा रहे हों। यातायात माह में भी शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को ठीक कराने की दिशा में जिम्मेदार गंभीर नहीं दिखे। बता दें कि शहर का प्रमुख चौराहा कहे जाने वाले कंपनीबाग पर लगा ट्रैफिक सिग्नल सालों से खराब है। इसके चलते चालक सरपट वाहनों को दौड़ा रहे हैं।
अक्सर बनती है जाम की स्थिति।
यही हाल रोडवेज तिराहे पर है। यहां की ट्रैफिक लाइट भी बंद पड़ी है। वाहनों के रेले के चलते यहां अक्सर जाम लग जाता है। अस्पताल चौराहे पर लगा ट्रैफिक सिग्नल भी इधर से गुजरने वाले वाहनों के लिए मात्र दिखावा साबित हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस के मौजूद रहने पर आने जाने वाले वाहनों के चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करते दिखाई देते है, लेकिन उसके बाद ट्रैफिक रूल का पालन करना मुनासिब नहीं समझते। इसके चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
सिग्नल लगने से होगी सहूलियत
लोगों का कहना है कि ट्रैफिक सिग्नल लगने से काफी सहूलियत थी, लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते दिखाई देते थे, ट्रैफिक सिग्नल खराब होने के कारण अब इसका पालन नहीं हो रहा है। ईओ नगर पालिका परिषद दुर्गेश्वर त्रिपाठी से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने कहा कि शहर में लगे सभी ट्रैफिक सिग्नल बदले जाएंगे, इसके लिए योजना बन गई है, अब तक जो सिग्नल लगे थे उसकी जगह जो नए सिग्नल लगेंगे वह नवीन तकनीक के होंगें।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment