Oct 5, 2026

सरयू महाविद्यालय में 'सपनों का भारत' विषय पर सेवा संकल्प संगोष्ठी संपन्न




करनैलगंज/गोण्डा - माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर से संबद्ध सरयू महाविद्यालय, करनैलगंज में सोमवार को "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत 'सपनों का भारत' के निर्माण विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. बी. सिंह के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि 'सपनों का भारत' तभी साकार होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी व्यक्ति की सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सच्ची सेवा है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्ति, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, हरित भारत, शिक्षित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. अन्तिमा सिंह, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, जगन्नाथ तिवारी, एस.पी. सिंह, ओ.पी. सिंह, शिव कुमार मौर्य, विजय यादव, प्रवेश कुमार, बृजेश सिंह, अमित कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह,स्वामी नाथ चौधरी डॉ. संजय सिंह, राहुल श्रीवास्तव, विनोद पाण्डेय, आशीष सिंह, उमेश पाठक सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन "सेवा से राष्ट्र निर्माण और संकल्प से साकार होगा सपनों का भारत" के उद्घोष के साथ हुआ।

No comments: