एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि पूरे गोरखपुर पुलिस जोन में त्रिनेत्र अभियान शुरू किया गया है। प्रमुख चौराहों, बाजारों, मोहल्लों में घरों के बाहर सीसीटीवी लगवाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि उनका मानना है कि जिस जगह पर निगाह रखी जाती है, अपराधी और अराजक तत्व उस स्थान को छोड़ देते हैं। ऐसे में त्रिनेत्र अभियान अपराधियों, अराजक तत्वों पर नकेल कसने में काफी कारगर होगा।
त्रिनेत्र अभियान का दिखने लगा असर।
बताया कि त्रिनेत्र अभियान का असर भी दिखने लगा है। जोन के जिलों में पुलिस की इस पहल को सहयोग मिल रहा है। जागरूक नागरिक, व्यापारी चौराहों को गोद लेकर सीसीटीवी लगवा रहे है। उनका प्रयास है कि गोरखपुर जोन के प्रत्येक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के चौराहे, प्रमुख स्थान ही नहीं हर घर सीसीटीवी से लैस हो, जिससे कि आपराधिक वारदातों में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर निगाह रखी जा सके।
सीसीटीवी लगवाने को किया जा रहा जागरूक।
एडीजी ने कहा कि हर घर कैमरा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों के बाहर सीसीटीवी लगवाने के लिए प्रेरित और जागरूक करने की पहल की गई है। व्यापारियों, जागरूक नागरिकों, ग्राम प्रधानों तक से त्रिनेत्र अभियान का हिस्सा बनने की अपील की जा रही है। सभी के सहयोग से जोन के जिलों में घटित होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। कहा कि जब हर घर कैमरा होगा, प्रमुख स्थान, चौराहे सीसीटीवी से कवर होंगे तो घर परिवार, मोहल्ले सुरक्षित रहेंगे, अपराधियों, अराजक तत्वों में भी खौफ पैदा होगा।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment