Dec 13, 2022

बहुभोज कार्यक्रम में युवक के साथ मारपीट का मामला,संदीप पाण्डेय समेत 4 गिरफ्तार




गोण्डा -बीते शनिवार को वादिनी रेनू पुत्री स्वर्गीय श्यामलाल निवासिनी ग्राम नौबस्ता थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज में तहरीर दी गयी कि विपक्षीगणों द्वारा एक राय होकर प्रार्थिनी के भाई और रिश्तेदारों को जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए लाठी डंडा ईट पत्थर से मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए घर में तोड़फोड़ की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश क्षेत्राधिकारी तरबगंज व थानाध्यक्ष वजीरगंज को दिए गए थे। उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 13.12.2022 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा जांच में दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्तों-01.संदीप पाण्डेय, 02. श्रवण कुमार पाण्डेय, 03. आशोक पाण्डेय, 04. अजीत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. संदीप पाण्डेय पुत्र सूर्य कुमार पाण्डेय नि0 ग्राम नौबस्ता थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. श्रवण कुमार पाण्डेय पुत्र पाटनदीन पाण्डेय नि0 ग्राम नौबस्ता थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
03. अशोक पाण्डेय पुत्र शेष लाल पाण्डेय नि0 ग्राम नौबस्ता थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
04. अजीत मिश्रा पुत्र विष्णु देव मिश्रा निवासी ग्राम नौबस्ता थाना वजीरगंज गोण्डा।  

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-547/22, धारा 147,323,504,506,427,336 भादवि व 3(1)द,ध एस0सी0 एस0टी0 ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

No comments: