गोण्डा - सोशल मीडिया पर थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह व्यक्ति रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा लेते हुए तत्काल प्र0नि0 इटियाथोक को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध तमंचे को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त प्रहलाद को मुखबिर खास की सूचना पर बहद ग्राम पारासराय से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. प्रहलाद पुत्र रामानन्द निवासी रमवापुर हरदोपट्टी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 499/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तार कर्ता
01. का0 किशन कुमार।
02. का0 शशांक द्विवेदी।
No comments:
Post a Comment