Breaking





Dec 20, 2022

लड़की को भगाने वाले पर लगा पाक्सो एक्ट




गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0तरबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु०अ०सं० 435/2022 धारा 363,366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त – अनिल कुमार गौतम  को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के माँ द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अनिल कुमार गौतम पुत्र शिव प्रसाद गौतम निवासी परास पकडियागंज, थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा। पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं० 435/2022 धारा 363,366 भादवि 16/17 पाक्सो एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोंडा। गिरफ्तारकर्ता टीम
उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय मय टीम।

No comments: