Breaking






Dec 20, 2022

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त हरिओम जायसवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9.700 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त
01. हरिओम जायसवाल पुत्र तुलसीराम जायसवाल निवासी वीरपुर थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा। पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-560/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। बरामदगी
01. 9.700 किलोग्राम अवैध गाँजा। 
गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 सावन सिंह मय टीम।

No comments: