Breaking






Dec 22, 2022

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गिरफ्तार


गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0- 943/2022 धारा 376, 313, 506 भादवि  से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली वादिनी को शादी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाकर, प्रगनेंट होने पर गर्भपात कराने के।  सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. कुलदीप कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी जंगलात बाल्मीकि नगर निकट अंबेडकर चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-943/2022 धारा 376, 313, 506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा। गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 रजनीश द्विवेदी मय टीम।

No comments: