Oct 19, 2026

सुवन्स स्कूल के डांडिया महोत्सव का शुभारम्भ



गोण्डा  - शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल की ओर से भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शहरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा सिंह एवं डॉ. दिव्या सिंह उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं गोंडा सदर के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती श्रद्धा सिंह ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परम्परा से जोड़ते हैं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांडिया नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

इसके साथ ही सूरज सिंह ने नवरात्रि के पावन पर्व पर गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया।


सूरज सिंह ने कहा कि"माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं। गोंडा सदर की जनता मेरा परिवार है। सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जिस भव्यता से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया है, वह अद्वितीय है।"


No comments: