करनैलगंज /गोण्डा - साहित्यिक संस्था 'बज़्मे शामे ग़ज़ल' की विशेष शोक गोष्ठी अल्लामा इक़बाल लाइब्रेरी मो० बालूगंज में आयोजित हुई । गणेश तिवारी 'नेश' की अध्यक्षता में संचालन करते हुए याकूब सिद्दीक़ी 'अज़्म' गोण्डवी ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । जिस के तहत महामन्त्री मुजीब सिद्दीक़ी ने अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इस्लामी विद्वान , लेखक व पत्रकार , नदवा अरबी कालेज लखनऊ के प्रबन्धक मौलाना डा० सईदुर्रहमान आज़मी नदवी साहब के निधन पर शोक व्यक्त किया व उन्हें अज़ीम शख्शियत बताया । साबिर अली गुड्डू ने महान अभिनेता व समाजसेवी नाना पाटेकर जी के निधन पर अपूर्णनीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया । याकूब 'अज़्म' गोण्डवी ने मशहूर शाए़र मन्जूर बहराइची के निधन पर उन्हें अच्छा दोस्त व अच्छा इन्सान बताते हुए श्रद्धांजलि दी । साथ ही हैदराबाद के जद्दा (अरब) में रह रहे साहित्यकार व 'उर्दू गुलबुन' के सम्पादक महताब कद्र साहब , शाए़र एस.टी. वाहिद लखनवी जी और बभनजोत ब्लाक के आदर्श शिक्षक व ए.बी.आर.सी. रहे सय्यद मुस्तग़फिरुल हक़ जी (पत्रकार महबूब अहमद के पिता व प्रा० शिक्षक संघ के प्रवक्ता सय्यद इरफ़ान मुईन के चचा ) के निधन पर भी संस्था के ओर से शोक व्यक्त किया गया । गोष्ठी में नियाज़ अहमद क़मर , अब्दुल कय्यूम सिद्दीक़ी ,हाजी ज़हीर वार्सी ,हरीश शुक्ल , शब्बीर अहमद शाद , डा० असलम हाशमी , मुबीन मंसूरी , मौलाना उवैस क़ादरी , अल्ताफ हुसैन राईनी , कौसर सलमानी , सलीम बेदिल , सगीर सिद्दीक़ी , यासीन राजू अंसारी , मास्टर इक़बाल , इमरान मसऊदी, अभिषेक श्रीवास्तव , मेराजुद्दीन आदि मौजूद रहे ।
संस्था के संरक्षक अब्दुल गफ्फार ठेकेदार जी के गंभीर रूप से बीमार होने पर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना व दुआ की गई ।
गणेश तिवारी 'नेश' जी के अध्यक्षीय सम्बोधन व श्रद्धासुमन पर गोष्ठी सम्पन्न हुई ।
No comments:
Post a Comment