गोण्डा - दिनांक 18.10.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा के दृष्टिगत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन गोण्डा के गेट नं0-02 से आगे रेलवे गेस्ट हाउस के पास रानीजोत की ओर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है, जिसके पास नशीला पदार्थ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अशरफ अली पुत्र अकबर अली, निवासी साहबगंज, निकट नूरामल मंदिर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काले रंग की पन्नी में रखा गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर पन्नी सहित गांजे की कुल मात्रा 01.110 किग्रा0 पायी गयी तथा उसके कब्जे से ₹610/- नगद भी बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Oct 19, 2026
नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment