जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के भुअरिया गांव निवासी कन्हई (65) बुधवार शाम से ही घर से लापता थे। आज गुरुवार को उनका शव सतहा गांव स्थित एक खेत के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पास में ही उनकी साइकिल भी गिरी मिली। ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना दुबौलिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कारण।
परिजनों का कहना है कि वह शाम से ही घर नहीं आए थे। सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कन्हई के 8 बच्चे है, जिसमें पांच बेटे व तीन बेटियां है। दो बेटे, एक बेटी की शादी हो चुकी है। कन्हई मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करते थे। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment