Nov 11, 2022

एसपी ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल



गोण्डा - कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। आज जारी हुई तबादला सूची के मुताबिक जिले में चार उपनिरीक्षक सहित करीब 4 दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है । माना जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध वा अपराधियों पर नकेल कसने तथा कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए बड़े पैमाने पर यह स्थानांतरण किया गया है।

No comments: