करनैलगंज/गोण्डा - धार्मिक कार्यों व आयोजनों के लिए करनैलगंज जिले में सदैव प्रथम स्थान पर माना जा रहा है, नगर में मंदिरों की बहुतायत संख्या होने के नाते करनैलगंज को प्रायः छोटी अयोध्या के नाम से पुकारा जाता रहा है। यज्ञ अनुष्ठान हो या सावन में आयोजित होने वाला सावन का झूला मेला जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध माना गया है। यहां धार्मिक आयोजनों के सजीव प्रमाण के रूप में करनैलगंज कस्बा स्थित मौर्य नगर चौराहे पर बीते 82 वर्षो से अनवरत चल रही श्रीराम विवाहोत्सव मंचन की परम्परा को आज भी देखा जा सकता है। विगत 8 नवंबर को रामायण पूजा से शुरू यह कार्यक्रम आगामी 13 नवंबर को बारात शोभायात्रा, श्रीराम विवाहोत्सव व कलेवा के साथ समाप्त होगा। इस दौरान बुधवार को रामलीला मंचन में विष्णु चरित्र,रामजन्म,गुरुवार को मुनि आगमन,तड़का वध,मारीच दरबार की लीलाएं प्रस्तुत की गई।शुक्रवार को अहिल्या उद्धार , नगर दर्शन तथा शनिवार को धनुष यज्ञ परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन कानपुर से आए कलाकारों द्वारा अभिमंचित होगा। श्रीराम विवाहोत्सव समिति मौर्य नगर द्वारा निर्बल वर्ग के लड़कियों की शादी कराने का भी वीणा उठाया जा रहा है इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
राम विवाहोत्सव समिति मौर्य नगर चौराहा करनैलगंज - गोण्डा वर्ग की लड़कियों की शादी के लिए इच्छुक व्यक्ति सम्पर
No comments:
Post a Comment