Nov 19, 2022

तहसील परिवार की दो बड़ी क्षति दिनेश मिश्रा का आसामयिक निधन!



करनैलगंज /गोण्डा - करनैलगंज तहसील परिवार की दो बड़ी क्षति हो गई। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता के बाद अमीन के पद पर तैनात रहे दिनेश मिश्रा उम्र करीब 50 वर्ष के आसामायिक निधन की खबर सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के करनैलगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम दत्तनगर (सुदई पुरवा) निवासी व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष मिश्रा के छोटे भाई दिनेश मिश्रा जो अमीन के पद पर कार्यरत थे । बहुत ही मिलनसार मिजाज के दिनेश मिश्रा की तबियत बिगड़ने पर उन्हें कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था,लेकिन डाक्टरों की लाख कोशिशों के बाद इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस लेकर संसार छोड़ दिया। करनैलगंज तहसील में लम्बे समय तक सेवा देने के बाद अभी कुछ दिनों पहले उनका तरबगंज स्थानांतरण हो गया था। उनके बड़े भाई सुभाष मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर साढ़े ग्यारह बजे कटराघाट स्थित सरयू तट पर किया जाएगा। वहीं तहसील परिवार के दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आकस्मिक निधन तहसील परिवार की बड़ी क्षति मानी जा रही है। दो लोगो के निधन की खबर से तहसील के अधिकारी,कर्मचारी,अधिवक्ता सहित अन्य लोग भी स्तब्ध व दुखी हैं।

No comments: