Mar 28, 2026

मासूम अनुष्का की मौत पर बड़ा खुलासा, बड़ी बहन ही निकली कातिल

बाराबंकी - मासूम अनुष्का की मौत मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है, मृतका की सगी बहन काजल ही कातिल निकली। आरोप है कि बड़ी बहन ने प्रेमी संग मिलकर अनुष्का का गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या की थी। मृतका ने बहन को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था,प्रेम प्रसंग की बात छिपाने के लिये दोनों ने मिलकर अनुष्का की हत्या कर दिया था।
मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने सगी बड़ी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मोहम्मदपुर खाला के बसारी गांव की है।

No comments: