Mar 30, 2026

कक्षा-06 व 09 में सभी सीटें भरीं, चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी




अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 221 अभ्यर्थी सफल

01 से 06 अप्रैल तक काउंसिलिंग, समय पर पहुंचने के निर्देश
मूल अभिलेख अनिवार्य, सत्यापन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 का परिणाम घोषित, 221 अभ्यर्थी सफल

गोण्डा  -  अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के आधार पर कक्षा-06 एवं कक्षा-09 में कुल 221 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
 
      जारी परिणाम के अनुसार कक्षा-06 में कुल 160 सीटों (80 बालक एवं 80 बालिका) के सापेक्ष 160 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वहीं कक्षा-09 में 61 सीटों (31 बालक एवं 30 बालिका) के सापेक्ष 61 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची श्रेणीवार जारी की गई है, जिसमें अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी शामिल हैं।

    उपश्रमायुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा-06 के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 1 एवं 2 अप्रैल 2026 को तथा कक्षा-09 के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 4 एवं 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग का आयोजन अटल आवासीय विद्यालय, सिसवा, मनकापुर (गोण्डा) परिसर में प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा।

  उपश्रमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के समय सभी आवश्यक अभिलेख मूल रूप में प्रस्तुत करने होंगे। अभिलेखों के सत्यापन के उपरांत ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर अभिलेखों में त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।

     उपश्रमायुक्त अनुभव वर्मा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित तिथियों पर समय से उपस्थित होकर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

No comments: