Breaking





Nov 1, 2022

छेड़छाड़,एसिड अटैक,बाल अपराध व दहेज उत्पीड़न जैसे अपराधो पर पुलिस ने किया जागरूक

करनैलगंज/ गोण्डा - महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु  प्रभारी निरीक्षक    सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के चौकी भंभुआ के अंतर्गत भ्रमणशील होकर किसान इंटर कॉलेज की छात्राओं से संवाद कर स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के सन्दर्भ में विशेष रूप से जानकारी दी गई। टीम मिशन शक्ति के सदस्यों में मुख्य रूप से आरक्षी अभय प्रताप यादव व‌ महिला आरक्षी ममता भारती शामिल रहीं।

No comments: