Breaking






Oct 9, 2022

बचाव व राहत कार्यों हेतु तहसीलवार नामित किये गये नोडल व सह नोडल अधिकारी

एसडीएम के सहयोगार्थ भी नामित किये गये अधिकारी

बहराइच। जनपद में अप्रत्याशित हुई भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ की स्थिति होने के फलस्वरूप प्रभावित तहसीलों नानपारा, मिहींपुरवा (मोतीपुर) व महसी में बचाव व राहत कार्यो के समुचित प्रबन्धन हेतु जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग हेतु प्रत्येक तहसीलों में उप जिलाधिकारी के सहयोगार्थ 02-02 जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई। 

तहसील नानपारा हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर गुप्ता मो.न. 7522881612 व जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय मो.न. 9082905479, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर मो.न. 7088465871 व ए.आर. को-आपरेटिव बाबू राम तिवारी मो.न. 9161226030 तथा तहसील महसी के लिए जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय मो.न. 9455488530 व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय कुमार मिश्रा मो.न. 9721135111 उप जिलाधिकारियों के सहयोगार्थ तैनात किया गया है। 

इसके अलावा तहसील नानपारा के लिए उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के लिए पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव व महसी के लिए उपायुक्त श्रम रोज़गार (मनरेगा) के.डी. गोस्वामी को प्रभारी नामित किया गया है। जबकि तहसील कैसरगंज, पयागपुर एवं बहराइच के लिए अपर जिलाधिकारी मनोज को नोडल अधिकारी व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट-प्रथम श्रीमती पूजा यादव को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो बाढ़ से बाव एवं आपदा राहत कार्यों का समुचित प्रबन्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। 

                :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

No comments: