गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0-504/2022 धारा 376, 504, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. राजकुमार पुत्र जगदम्बिका श्रीवास्तव निवासी लालापुरवा महादेवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-504/2022 धारा 376, 504, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह मय टीम।
No comments:
Post a Comment