Mar 20, 2026

संजय सेतु को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, छः जिलों के डीएम बनाए गए पार्टी

गोण्डा - संजय सेतु को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल याचिका की सुनवाई के लिए अब 9 अप्रैल की तारीख तय हुई है। मामले में हाईकोर्ट का 3 जिलों के डीएम को कड़ा निर्देश दिया गया है, घाघरा नदी पर बने संजय सेतु मामले में जिलाधिकारियों को जवाब दाखिल करना होगा। हाईकोर्ट ने घाघरा नदी पर बने पीपे पुल की आद्यतन स्थिति पर जवाब मांगा है, दाखिल याचिका में 6 जिलों के जिलाधिकारी पार्टी बनाए गए हैं।

No comments: