Oct 23, 2022

नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगाने व उसके साथ दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

गोण्डा - अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-श्रीचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की की माँ द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. श्री चन्द्र पुत्र विष्णु निवासी रघुवीरपुरवा मुकुन्दपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-124/2022 धारा 363,366, 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 संजय अग्निहोत्री मय टीम।

No comments: