वाराणसी - यूपी कॉलेज कैंपस में छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ किया। मिल रही जानकारी के मुताबिक शिवपुर क्षेत्र के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्या सिंह की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई, कॉलेज में छात्र के 2 गुटों में मारपीट और फायरिंग के बाद मामला बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि छात्र सूर्या सिंह को तीन गोली मारी गई, जिससे सूर्या की मौत हो गई घटना से आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।
Mar 20, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment