Oct 14, 2022

बाढ़ राहत भोजनालय का एसडीएम सीओ ने किया निरीक्षण


बहराइच -कैसरगंज तहसील में स्थित बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर कैसरगंज उप जिला अधिकारी महेश कुमार कैथल सीओ कमलेश सिंह व  समाजसेवी जेबी हॉस्पिटल के डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह द्वारा सभी बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री व लंच पैकेट पहुंचाने का कार्य बखूबी निभाया जा रहा है। लगातार बाढ़ क्षेत्र में कैंप कर भोजन की व्यवस्था करा कर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाया जा रहा है इस सराहनीय कार्य से लोग काफी प्रसन्न दिख रहे हैं कि इस विपदा के समय सभी के काम आ रहे हैं डॉ अरविंद कुमार सिंह निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे डॉ अरविंद कुमार सिंह।सीओ एसडीएम ने बताया हर जगह बेवस्था अच्छी पाई गई है लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जलस्तर कम होने लगा है।

No comments: