Jul 2, 2026

सरयू नदी में डूबे छात्र का दूसरे दिन बरामद हुआ शव, शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम

करनैलगंज/ गोण्डा - साथियों संग सरयू नदी में नहाते वक्त डूब 16 वर्षीय छात्र निशांत तिवारी का शव दूसरे दिन बरामद हुआ, शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि बुधवार को निशांत तिवारी पुत्र अंजनी तिवारी निवासी रेरुआ बालपुर अपने साथियों संग सरयू कटरा घाट स्थित नदी में नहाने आया था, इसी दौरान गहरे पानी में पैर फिसलने से वह डूब गया। एसडीआरएफ और सस्थानीय गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद भी बुधवार को निशांत का शव बरामद नहीं किया जा सका। दूसरे दिन सुबह फिर से एसडीआरएफ और घाघरा घाट से बुलाए गए गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद नदी से शव निकाला गया। स्थानीय नाविकों/मछुआरों के काफी प्रयास से सरयू नदी में मिला किशोर का शव बरामद होते ही परिजन बेसुध हो गए, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आधा सिर किसी जलीय जीव ने नोंचकर गायब कर दिया था, शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई।

No comments: