Jul 6, 2026

तहसील पयागपुर: जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ “सम्पूर्ण समाधान दिवस”

 तहसील पयागपुर: जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ “सम्पूर्ण समाधान दिवस”

बहराइच - जनपद बहराइच के प्रत्येक तहसील स्तर पर आयोजित "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अंतर्गत तहसील पयागपुर में जिलाधिकारी  अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। कुछ मामलों के त्वरित समाधान हेतु टीमों का गठन कर उन्हें मौके पर भेजा गया ताकि जाँच कर शीघ्र निस्तारण संभव हो सके।

कार्यक्रम में सीएमओ बहराइच, उपजिलाधिकारी पयागपुर, क्षेत्राधिकारी पयागपुर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

No comments: