Jul 6, 2026

स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 नामांकन को बढ़ाने, बच्चों को प्रतिदिन स्कूल लाने पर जोर

फखरपुर, बहराइच। संविलयन विद्यालय कोदही में प्रधानाध्यापिका ज़किया अंजुम के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा हेतु जागरूक किए। शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य नए बच्चों का नामांकन एवं नामांकित बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय लाना है। शिक्षक और बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे - स्कूल पढ़ने जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ - स्कूल चलकर नाम लिखाओ, शिक्षा है सबका अधिकार जैसे शिक्षा संबंधी नारे लगाएं। शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास संभव है। इस मौके पर शिक्षक राजेश तिवारी, जमील अहमद, महेंद्र प्रताप, अनुदेश गुड़िया जायसवाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबीता पाठक, गीता देवी, शोभा कुमारी एवं सैकड़ों बच्चे मौजूद रहें।

No comments: