Jul 7, 2026

कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, भवानी भीख का चार साल से बंद रास्ता खुलवाया


4 साल बाद न्याय मिलने पर गरीब परिवार ने सपरिवार आयुक्त से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया


गोण्डा - विगत दिनों प्राथी भवानीभीख गुप्ता पुत्र रामसामुज ग्राम पंचायत सुरती मौजा रामनगर तहसील सदर गोंडा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आयुक्त महोदया को विपक्षी द्वारा रास्ते का आवागमन बंद कर परिवार जन को आने के लिए मना करते थे जिस पर आयुक्त महोदया ने शिकायत को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा रास्ता का अवागमन सुचारू रूप से चालू करवा दिया

 ज्ञातव्य हो कि भवानीभीख गुप्ता पुत्र राम समुझ गुप्ता निवासी ग्राम सुरतीपुरवा मौजा4 रामनगर तरहर थाना कोतवाली देहात जिला गोंडा का पुश्तैनी रास्ता व निकास पैठार उनके ही गांव के रहने वाले विपक्षी द्वारा ग्राम सुरती पुरवा मौजा रामनगर तरहर थाना कोतवाली देहात जिला गोंडा ने 4 साल से जबरदस्ती व दबंगई से बंद कर रखा था जिसके लिए पीड़ित को घर से निकलकर सार्वजनिक मार्ग तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था। पीड़ित परिवार अपने घर से किसी तरह निकलकर दूसरे के खेत से होकर सार्वजनिक मार्ग तक आता जाता था। पीड़ित परिवार थाना दिवस, तहसील दिवस तथा तमाम उच्च अधिकारियों से मिलकर अपनी पीड़ा बताता रहा परंतु पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका। पीड़ित परिवार आज से कुछ महीना पहले आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल एवं अपर आयुक्त मीनू राणा से मिलकर अपनी व्यथा बताई और अधिकारियों के प्रयास से पीड़ित परिवार को अपने घर से निकलकर सार्वजनिक मार्ग तक आने-जाने का रास्ता मिल गया जिससे पीड़ित परिवार ने काफी खुशी व राहत महसूस किया। इसी खुशी में पीड़ित परिवार आज आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के कार्यालय में सपरिवार अपनी पत्नी सूर्यकला, दो बहुयें सुशीला देवी व किरन देवी पुत्र विजय कुमार व पोता पोती के साथ लेकर आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल से सप्रेम भेंट की और उन्हें सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भवानीभीख गुप्ता का सहयोग करने वाले उनके ही परिवार के अधिवक्ता श्रीराम गुप्ता उपस्थित रहे।

No comments: