करनैलगंज/ गोण्डा - एसबीआई के ग्राहक सेवा केन्द्र पर चोरी हो गई, संचालक की सूचना पर 112 पीआरवी टीम व स्थानीय पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर का घटना स्थल का निरीक्षण किया । ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक राजीव गोस्वामी के मुताबिक एक लाख रुपए से ज्यादा का नगद कैश पर चोरों ने हाथ साफ किया। आरोप है कि शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाकर तोड़कर नकदी उठा ले गए, चोरों द्वारा सीसीटीवी के साथ भी तोड़फोड़ किया गया। घटना परसपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत आटा में संचालित ग्राहक सेवा केन्द्र की है, कर्नलगंज - परसपुर मार्ग स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान है।
Jul 1, 2026
एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी, ताला तोड़कर नकदी उठा ले गए चोर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment