Breaking





Oct 11, 2022

ईंट की दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत

बस्ती । जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र स्थित बंजरिया सूबी में लगातार जारी बारिश के बीच मिट्टी के गारे से बनी ईंट की दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।   

           बंजरिया सूबी निवासी अमृता देवी (70) घर से निकल कर कहीं जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक मिट्टी के गारे से बनी ईंट की दीवार भरभरा कर ढह गई। इसकी चपेट में अमृता देवी आ गईं। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे लक्ष्मण ने बताया बारिश के चलते दीवार एकदम भीग गई थी। घर से बाहर निकलते वक्त दीवार ढह गई। इसकी नीचे आकर मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।    

          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: