Oct 21, 2022

सड़क दुर्घटना में प्रधान पुत्र घायल, लखनऊ रेफर,हालत नाजुक

बहराइच - शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर प्रधान का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लखनऊ बहराइच हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्राम गोंदौरा (जरवल) के पूर्व प्रधान राम केवल गुप्ता का  लड़का संतोष कुमार पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगो द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया लेकिन हालात नाजुक होने के नाते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

No comments: