Breaking






Oct 18, 2022

लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक अरेस्ट, मध्य प्रदेश का है रहने वाला

गोण्डा - अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- विशाल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना को0 मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. विशाल तिवारी पुत्र ओमकार तिवारी नि0 सरई टोला छिन्दा थाना केवलारी जनपद सिवनी मध्यप्रदेश।

पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं० 395/2022 धारा 363,366 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोंडा

No comments: