Breaking





Oct 12, 2022

करनैलगंज: गर्भवती भाभी को चाकुओं से गोदने वाला छोटू गिरफ्तार

करनैलगंज/ गोण्डा - थाना करनैलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त श्याम जी उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी दूध नाथ पुत्र हरीराम नि0 कादीपुर अमदही थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा की लड़की को परिवारिक रंजिश के चलते जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से हमला कर दिया था। जिससे वादी की लड़की घायल हो गया थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. श्याम जी उर्फ छोटू पुत्र सालिकराम नि0 मोहल्ला गांधी नगर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-494/22, धारा 307 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-495/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 01 अदद नाजायज चाकू।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 दिवाकर मिश्रा मय टीम।

No comments: