गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं/महिलाओं पर घटित अपराधों के वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त मोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली लडकी के साथ छेडछाड किया था जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मोहित तिवारी पुत्र सदानंद तिवारी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-330/22 धारा 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता -
उ0नि0 शिवलखन सिंह मय टीम।

No comments:
Post a Comment