परसपुर/गोण्डा - थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. शाहिद पुत्र जबर अली नि0 सईपुरवा मोहना थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-204/22 धारा 363,366 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 दीवान चंद्र रावत मय टीम।

No comments:
Post a Comment