Sep 7, 2022

अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त फहद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. फहद पुत्र अब्दुल गफूर नि0 राजापुर मौजा लालनगर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-242/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।


बरामदगी-

01. 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा 


गिरफ्तार कर्ता-

उ0नि0 दूधनाथ चतुर्वेदी मय टीम।

No comments: